AutorRTJD वीजा क्या हैं ? What is VISA ? VISA KAISE ISTEMAAL HOTA HAI - Incognita Island

'वीज़ा' यह नाम आपने जरूर सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि वीजा क्या है? यदि आप किसी तरह की विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो उसके लि...

वीजा क्या हैं ? What is VISA ? VISA KAISE ISTEMAAL HOTA HAI

/
0 Comments


'वीज़ा' यह नाम आपने जरूर सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि वीजा क्या है? यदि आप किसी तरह की विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको वीजा की आवश्यकता होती है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से

वीज़ा क्या होता है


वीजा एक तरह का ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है, जो किसी देश द्वारा अन्य देश के व्यक्ति को अपने देश में आने की परमिशन देता है। दूसरे देश जाने के लिए व्यक्ति के पास वीजा होना बहुत जरूरी है।


क्या आप जानते हैं?


दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। इनमें फिजी, मॉरीशस, जमैका, मकाऊ, इक्वाडोर, डोमिनिका, भूटान, नेपाल और माइक्रोनेशिया आदि देश शामिल हैं ।


वीज़ा (VISA) का फुलफॉर्म

विजिटर्स इंटरनेशनल स्टे एडमिशन ( Visitors International Stay Admission ) है।



वीज़ा के प्रकार


डिप्लोमैटिक (Diplomatic) वीजा: यह वीजा सिर्फ राजनयिकों के लिए होता है, जिनके पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होता है, उन्हें ही यह वीजा जारी किया जाता है। यह पासपोर्ट, मैरून रंग का होता है और यह आईएएस, आईपीएस आदि सरकारी विभागों में काम करने वालों के लिए आरक्षित होता है।


इमिग्रेंट वीजा: यह एक प्रवासी (Migrant) वीजा होता है, जिसे इमिग्रेंट वीजा कहा जाता है। इसमें एक व्यक्ति जब दूसरे देश में स्थायी रूप से रहना चाहता है. तब उसे इसकी जरूरत होती है।


ट्रांजिट वीजा: यह वीजा ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों के लिए वैलिड हो सकता है। इस वीजे को उस स्थिति में जारी करते हैं, जब किसी व्यक्ति को किसी अन्य देश से होते हुए दूसरे देश में जाना होता है।

ऑन अराइवल वीजा: कई देश ऐसे हैं, जो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें व्यक्ति के पास पासपोर्ट होना जरूरी है। उस देश में पहुंचने के बाद यह वीजा दिया जाता है। इसकी वैधता किसी भी देश पर निर्भर करती है।


वर्क वीजा: को प्राप्त कर किसी भी देश वर्क वीजा लेकर में आसानी से घूम-फिर कोई व्यक्ति उस सकते हैं, किन्तु उस देश में देश में कोई भी किसी तरह की व्यापारिक जॉब या काम कर गतिविधियां नहीं कर सकते। सकता है।


बिजनेस वीजा: यह एक व्यापारिक वीजा होता है। यह वीजा प्राप्त कर व्यक्ति उस देश में अपना बिजनेस कर सकता है।


स्टूडेंट वीजाः दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए यह वीजा दिया जाता है। इसके लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में प्रवेश और वित्तीय सहायता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होता है।




You may also like